मरने से पहले महिला दे गई अपने अंतिम संस्कार के पैसे और कर लिया सुसाइड, जानें, क्या है मामला

Published On

देवरिया में तालाब में मिला मां-बेटी का शव

देवरिया (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में पारिवारिक तकरार के बाद घर से निकली मां और बेटी का शव शुक्रवार को तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी गौरीबाजार नवीन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के देवतहां गांव निवासी सीमा सिंह(28) पारिवारिक तकरार होने के बाद गुरूवार शाम पुत्री अनुष्का(5) को साथ लेकर घर से निकल गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार के दोपहर बाद गांव से कुछ दूर स्थित तालाब में मां,बेटी का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

रिपोर्ट के अनुसार, पता चला है कि महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था जिसकी वजह से सुसाइड किया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को मोबाइल में एक आॅडियो मिला, जिसमें वह कह रही है हम आत्महत्या करने जा रहे हैं, हमारा पैसा बैग में है, उससे मेरा अंतिम संस्कार कर देना। वहीं इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने पोखरे में शव ढुंढवाया, लेकिन उस दिन नहीं मिला लेकिन 18 नवंबर को महिला और उसकी बेटी का शव तैरता दिखाई दिखाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author