भाजपा नेता ने प्रधानपति व उसके भाई पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री मुंशाद अली चौहान ने ग्राम प्रधानपति, उसके भाई व अन्य लोगो पर मारपीट, गाली-गलौच तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री मुंशाद अली चौहान ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती-पत्र दिया है। Kairana News

बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह कस्बे के पालिका बारातघर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से गांव वापिस जा रहा था। जैसे ही वह कस्बे के खुरगान बाईपास के निकट पहुंचा, तभी गांव के प्रधानपति, उसके भाई, एक अन्य तथा तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया तथा गाली-गलौच व मारपीट करते हुए उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी तमंचों व पिस्टल से लैस थे। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। Kairana News

वहीं, शिकायती-पत्र में बताया गया है कि आरोपी प्रधानपति के विरुद्ध दिल्ली, हरियाणा व उत्तर-प्रदेश के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने वर्ष-2021 में गैंगस्टर एक्ट की धारा-2/3 के तहत कार्यवाही की थी, जिसके तहत प्रशासन ने आरोपी प्रधानपति की संपत्ति कुर्क कर ली थी। आरोपी ने कुर्क हुई कृषि भूमि पर फसल बो रखी थी, जिसे स्थानीय प्रशासन ने विगत 03 अप्रैल को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर उसके द्वारा की गई शिकायत के बाद खुर्द-बुर्द करा दिया था। आरोप है कि प्रशासन की इसी कार्यवाही के चलते आरोपी प्रधानपति उससे रंजिश रखता है। उधर, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– धोखाधड़ी के आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की मांग, डीआईजी को भेजा पत्र

About The Author

Related Posts