भाजपा नेता दिलीप गांधी का निधन

Published On

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हालत मंगलवार को ज्यादा बिगड़ गई और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। गांधी के घर में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। 69 वर्षीय भाजपा नेता 2003-2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे।

About The Author

Related Posts