सेवादार जगमाल इन्सां बने शरीर दानी

Published On

बागपत/मेरठ। (सच कहूँ न्यूज/रकम सिंह) लेके कहां कुछ वापिस जाना ये शरीर भी दान है… इन पंक्तियों को चरितार्थ कर दिया है डेरा सच्चा सौदा निवासी ग्राम बावली जनपद बागपत के अथक सेवादार 83 वर्षीय जगमाल इन्सां ने। जगमाल इन्सां के मरणोपरांत उनके पार्थिव शरीर को रिसर्च के लिए परिजनों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज उत्तरप्रदेश भेज दिया। बता दें कि जगमाल इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा का अनुसरण करते हुए मरणोपरांत शरीरदान व नेत्रदान करने का प्रण किया हुआ था। जिसके चलते परिजनों ने उनका पार्थिव शरीरदान किया। अंतिम यात्रा के दौरान शरीरदानी जगमाल इन्सां अमर रहे के नारों से आसमान गूंज उठा।

इससे पूर्व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई-बहनों ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ इलाही नारा व अरदास का शब्द बोलकर मृतदेह को फूलों से सजी एंबुलेंस में विदा किया। जिसके बाद परिजनों, रिश्तेदारों व समस्त साध-संगत ने नम आंखों से फूलों से सजी एंबुलेंस को मेरठ मेडिकल कॉलेज उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया। जगमाल इन्सां अपने पीछे पूरा हरा भरा परिवार, जिसमें में दो लड़के और तीन लड़की छोड़ गए हैं। लड़के सतेंदर इन्सां, विनोद इन्सां और लड़कियां सुशीला इन्सां, मुकेश इन्सां, कमल केस उर्फ गुरु पिद्दी इन्सां है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के 45 मेंबर सतीश पठान पुरिया, पवन इन्सां, टेकराम इन्सां एवं सेवादार भाई राजवीर, राजेंद्र, अनुज, प्रमोद, वासु, डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. सिरोही, सुमित एवं अनेकों सेवादार बहने मौजूद थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts