लॉकडाउन उल्लंघन मामले में बीएसएफ अधिकारी परिवार सहित गिरफ्तार
Published On
झाबुआ (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के कालिदेवी थाना पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और उसके परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीएसएफ के उप निरीक्षक राजकिशोर चौधरी कल अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ इंदौर से अहमदाबाद जा रहा था। तभी माछलिया चौकी पर गाडी को रोककर पूछताछ की तो उक्त अधिकारी के पास किसी प्रकार की आने जाने की अनुमति या पास इत्यादि कागजात नहीं थे। जिस पर पुलिस ने उक्त अधिकारी और उसके परिजनों को लाकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर वाहन जप्त किया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।