अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी शकीला ने किया नामांकन

Published On

सभासदों के लिए तीन और परचे हुए दाखिल

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज) नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन (Bulandshahr News) प्रक्रिया के चौथे दिन एक परचा दाखिल किया गया जबकि सभासदों के लिए तीन परचे भरे गए।

नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु निवर्तमान चेयरमैन अख्तर अली मेवाती की पत्नी शकीला बेगम ने बतौर सपा प्रत्याशी अपना परचा दाखिल किया। रिटर्निंग ऑफिसर आशुतोष सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु अभी तक सिर्फ एक ही परचा शकीला बेगम का दाखिल किया गया है। चौथे दिन भी दो परचे खरीदे गए हैं अब तक कुल 20 परचे खरीदे गए हैं।

नगर पंचायत के पंद्रह वार्ड हेतु चौथे दिन तीन परचे दाखिल हुए। आज 12परचे खरीदे गए हैं जिन्हें मिला कर अब तक 74 परचे खरीदे जा चुके हैं। और पांच नामांकन दाखिल किये गये हैं। आज परचा दाखिल करने वालों में तफसीना पत्नी शमीम ने वार्ड नौ से ,हिना पुत्री हनीफ वार्ड 12से तथा अतीक पुत्र अय्यूब वार्ड 10 से शामिल रहे। इससे पहले शमीम वार्ड 8तथा रहीसन वार्ड 9 ने परचे दाखिल किए थे।

सभासद पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर विकास कुमार (Bulandshahr News) ने बताया कि अब तक कुल 74परचे खरीदे गए हैं और पांच नामांकन दाखिल किये गये हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। मतदान 11मई को कराया जायेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts