सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी जनसमस्याएं

Published On

विभिन्न मामलों से सम्बंधित 19 प्रार्थना-पत्र हुए प्राप्त, दो शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 19 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने की। क्षेत्र में पड़ रही भयंकर सर्दी का प्रभाव सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भी देखने को मिला। सर्दी के प्रकोप के चलते केवल 19 फरियादी ही अपनी समस्या लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। इनमें से 02 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष प्रार्थना-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। Kairana News

सीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को शिकायतों के धरातलीय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। इस दौरान एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ हेमंत कुमार, तहसीलदार अर्जुन चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह, नायब तहसीलदार सतीश यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– नारायणगढ हल्का विधायक शैली चैधरी ने शीतकालीन विधान सभा सत्र में रखी क्षेत्रवासियों की मांगे

About The Author

Related Posts