पंचायत अध्यक्षा ने दर्ज कराया सभासद पर मुकदमा

Published On

अभ्रद्र व्यवहार अश्लीलता और जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप

  • मामला दर्ज, पुलिस कर रही है जांच पड़ताल | Aurangabad News

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। नगर पंचायत औरंगाबाद (Aurangabad) की अध्यक्षा सलमा कुरैशी ने वार्ड 11के सभासद इखलाक उर्फ सूका पुत्र अल्लादिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। सलमा ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि अखलाक ने मुझ पर अपने पंद्रह लोगों को नगर पंचायत में नौकरी पर रखने, नगर पंचायत के ठेके दिलाने जैसी मांग रखीं। असमर्थता जताने पर उसने अभ्रद्र व्यवहार, गाली गलौज करने के साथ साथ जान से मारने की धमकी दी है। उसने उसके पिता अब्दुल्ला कुरैशी के फोटो पर कालिख पोत कर अनेक ग्रुपों में वायरल करके प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया है। Aurangabad News

पुलिस ने धारा 504, 506,509, तथा 66 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के पश्चात उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी। Aurangabad News

यह भी पढ़ें:– कबाड़ की दुकान पर लुटेरों ने हमला कर लूटी नगदी

About The Author

Related Posts