जनपद को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध: जे रविंद्र गौड़ 

Published On

ऑपरेशन प्रहार ने तोड़ी अपराधियों की कमर, कसी नकेल, अवैध मादक पदार्थ और हथियार बरामद

  • पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व्यापक अभियान, 23 गिरफ्तार

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: पुलिस कमिश्नरेट ने ऑपरेशन प्रहार  के तहत  अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सघन और प्रभावी अभियान चलाया। गाजियाबाद पुलिस आयुक्त  जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में इस अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधियों की कमर तोड़ते हुए,अपराध पर अंकुश लगाना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना रहा। थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित कर वांछित एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। और साथ ही अवैध हथियार और मादक पदार्थों की बरामदगी की गई। Ghaziabad News

अवैध शराब निर्माण,तस्करी पर प्रभावी छापेमारी हुई । जुआ, सट्टा और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई ।लूट, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी जैसे मामलों में अपराधियों का सफल अनावरण किया गया ।संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग और सार्वजनिक स्थलों में पैदल एवं वाहन गश्त निरंतर  जारी है ।

कार्रवाई में प्रमुख मादक पदार्थ,अवैध हथियार बरामदगी | Ghaziabad News

नंदग्राम थाना क्षेत्र में 4 अभियुक्तों के कब्जे से 4,750 ग्राम गांजा , 58 लाख रुपये, 15 मोबाइल बरामद। मोदीनगर थाना में 1 अभियुक्त से 1,008 ग्राम गांजा  बरामद।क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में  8 अभियुक्तों से 15,338 ग्राम गांजा  बरामद।  कुल   98.509 किलो गांजा,2.206, किलो अफीम,570 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गई । इस संबंध में   23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही अवैध हथियार भी  बरामद किए। जिनमें  पिस्टल: 10, कारतूस: 17शामिल है और   10 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए ।

गाजियाबाद पुलिस आयुक्त  की अपील

पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़  ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें। सभी सूचनाएँ गोपनीय रखी जाएँगी। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अभियान अब भी निरंतर और प्रभावी रूप से जारी रहेगा। पुलिस  आयुक्त ने कहा कि  पुलिस  जनपद को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध  है। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– डोईवाला बल्लेवाला क्रशर जोन में आबादी से पैरा मीटर पैमाइश में हो गया बड़ा खेल!

About The Author

Related Posts