India-America Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भड़की कांग्रेस, संसद मे चर्चा की मांग उठाई

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। India-America Trade Deal: कांग्रेस संचार विभाग प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में उसके साथ व्यापार समझौता किया है, जिससे देश की स्थिति कमजोर हुई है। रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापार समझौते का पूरा ब्यौरा संसद में रखा जाना चाहिए और इसपर विस्तृत चर्चा करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी कृषि मंत्री ने भारत द्वारा कृषि आयात उदारीकरण का दावा किया है। इससे लगता है कि यह समझौता अमेरिका के दबाव में किया गया है। रमेश ने कहा कि भारत की कूटनीति पिछले कुछ समय से कमजोर हुई है। इस संदर्भ में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान और उसके फील्ड मार्शल असीम मुनीर को खुलकर समर्थन करने का उल्लेख किया। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Khelo India: हरियाणा के इस जिले की हो गई मौज, बदल जाएगा सब कुछ

About The Author

Related Posts