कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल हफीज का निधन, शोक छाया

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल हफीज (Abdul Hafiz) का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर एवं क्षेत्र के लोगो में शोक व्याप्त है। कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी अब्दुल हफीज का विगत शनिवार की रात्रि दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उन्हें ह्रदय रोग से पीड़ित होने के चलते करीब तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की सूचना से नगर एवं क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। Kairana News

अब्दुल हफीज करीब तीन दशक से भी अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े रहे। उनके चार पुत्र व पांच पुत्रियां बताई गई है, जोकि सभी विवाहित है। रविवार को कांग्रेस नेता के पार्थिव शरीर को कांग्रेस पार्टी के झंडे के साथ नम आंखों के बीच निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके निधन की जानकारी मिलने पर लखनऊ से आई कांग्रेस की महिला नेता शिफा खान, पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान, जिला महासचिव शमशीर खान, सत्तार प्रधान, मुनव्वर पंवार, राशिद अली आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही, दिवंगत कांग्रेस नेता के परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Jodhpur Violence Case : जोधपुर हिंसा में संलिप्त 51 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

About The Author

Related Posts