‘अफस्पा पर कांग्रेस की भाषा टुकड़े-टुकड़े गैंग की’

Published On

नयी दिल्ली (एजेंसी)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के केन्द्र की सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) की समीक्षा किए जाने पर निशाना साधते हुए इसे टुकड़े टुकड़े गैंग की भाषा करार दिया है। मोदी ने एक टेलीविजन चैनल एबीपी न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में कांग्रेस के अफस्पा कानून की समीक्षा किए जाने के सवाल के उत्तर में कहा,“आप अफस्पा का कानून हटाना चाहते हैं, लाए आप, आपको कभी नियमित रुप से समीक्षा करनी चाहिए थी, स्थिति देखने चाहिए, लेकिन आंखें बंद रखने।

हां दुनिया में कोई यह नहीं चाहेगा कि देश जेलखाना बनाकर चले, लेकिन आपने स्थितियां सुधारते जाना चाहिए, जैसा हमने अरुणाचल प्रदेश में किया, जहां स्थिति सुधरी, उसे बाहर निकाला, लेकिन कानून खत्म कर देना, कानून को बदल देना, यह जो आप टुकड़े टुकड़े गैंग की भाषा बोल रहे हो, तो यह देश कैसे चलेगा?”

मोदी ने अलगाववादियों की भाषा को पाकिस्तान प्रायोजित भाषा बताते हुए कहा,“सवाल यह है कि हम ऐसा हिंदुस्तान चाहते हैं, जिसमें अफस्पा हो ही नहीं, लेकिन वो स्थिति तो लाएं पहले, उस परिस्थिति पर आज पाकिस्तान जिस प्रकार से घटनाएं कर रहा है, जो अलगाववादी, लोग भाषा बोलते हैं, अलगाववादी लोग हमारी सेना के लिए जो भाषा बोलते हैं, जो पाकिस्तान प्रायोजित भाषा है, इस भाषा की अगर इस घोषणा पत्र में बूढ़े आती है, वो देश के सुरक्षा बलों के जवानों को आप कितना हतोत्साहित कर रहे हैं, देश का कितना नुकसान कर रहे हैं आप?”

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts