यह भी पढ़ें:– आईओ हैंडबुक व इंवेस्टिगेशन फ्लो चार्ट पोस्टर का विमोचन
नलकूपों से चोरी केबिल का तांबा बरामद, आरोपी दबोचा
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने एक आरोपी को किसानों के नलकूपों से चोरी किये गए विद्युत केबिल के तांबे के साथ में गिरफ्तार करके जेल भेजा है। शुक्रवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से किसानों के नलकूपों से चोरी किये गए विद्युत केबिल का एक किग्रा तांबा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता दानिश उर्फ बल्ला निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News