योगी आदित्यनाथ के पिता पंचतत्व में विलीन

Published On

देहरादून।  उत्तराखंड के निवासी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर मंगलवार को पंच तत्व में विलीन हो गया। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास फूलचट्टी गंगा तट पर श्री बिष्ट का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दाह संस्कार किया गया। चिता को आदित्यनाथ के बड़े भाई मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। वन रेंजर के पद से सेवानिवृत्त आनन्द सिंह बिष्ट का लंबी बीमारी के बाद नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार सुबह निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से पौडी जिले के यमकेश्वर के क्षेत्र अंतर्गत, उनके पैतृक गांव पंचूर ले जाया गया। यहां से आज सुबह 09 बजे लगभग अंत्येष्टि के लिये देह के फूल चट्टी स्थित गंगा घाट लाया गया। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts