डीसीएम ने बाइक सवार वृद्ध को कुचला, मौत

Published On

कैराना। (सच कहूँ न्यूज) अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार वृद्ध को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। (Kairana Road Accident) वृद्ध अपनी बेटी के घर मिलने के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:– दूधिया के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा

बुधवार को झिंझाना मार्ग पर गांव भूरा-गोगवान के बीच एक अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें बाइक चला रहा वृद्ध डीसीएम के नीचे बुरी तरह से कुचला गया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद वृद्ध को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त जाकिर (65) निवासी गांव जोगीपुरा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

रोते-बिलखते परिजन व रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे। (Kairana Road Accident) बताया जा रहा है कि जकिरा क्षेत्र के गांव भूरा में अपनी विवाहित बेटी के घर मिलने के लिए आ रहा था। इसी दौरान गांव भूरा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। उधर, पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts