Deoria News: ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 वर्षीय मासूम, पूरे गांव का माहौल गमगीन

परिवार में शोक की लहर

Published On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय बालक की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। घटना खुखुन्दू थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बालक की पहचान प्रियाशु पुत्र मुलायम निवासी पकड़ी गांव के रूप में हुई है। वह अपनी मौसी दिव्या के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए करकटहिया परासिया गांव आया हुआ था। Deoria News

बताया गया कि प्रियाशु की तबीयत खराब होने पर उसकी मौसी निशा उसे उपचार के लिए लेकर गई थीं। इलाज कराने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सीसई ढाला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों के अनुसार प्रियाशु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक छोटी बहन भी है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। Deoria News

About The Author

Related Posts