देवगौड़ा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

Published On

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता एच डी देवगौड़ा ने रविवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली । सफेद धोती और कुर्ता पहने देवगौड़ा ने कन्नड़ में शपथ ली । इसके बाद उन्होंने सभापति एम वेंकैया नायडू और अन्य सदस्यों का अभिवादन किया । नायडू ने इसके बाद कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठतम नेताओं में से एक देवगौड़ा का इस सदन में आना बहुत अच्छी बात है । इसके बाद देवगौड़ा अपनी सीट पर जा कर बैठ गये।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts