टूलकिट साझा करने के आरोप में दिशा रवि गिरफ्तार

Published On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि (22) को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि दिशा रवि को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि टूलकिट दस्तावेज से संबंधित आपराधिक साजिश से जुड़ी जांच के मामले में दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। वह टूलकिट का संपादन करने वालों में से एक हैं और दस्तावेज को बनाने एवं फैलाने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि दिशा को आज यहां की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह और भी लोगों के संपर्क में थी जो इस मामले में संलिप्त हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गूगल और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से ‘टूलकिट’ बनाने वालों से जुड़े ईमेल आईडी, डोमेन यूआरएल और कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी देने को कहा था। जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और अन्य ने यह ‘टूलकिट’ ट्विटर पर साझा की थी। दिल्ली पुलिस ने टूलकिट निमार्ताओं के खिलाफ चार फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts