समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शफकत खान ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Published On

जिला स्तरीय कार्यकारिणी में शामिल किये गए 30 नए पदाधिकारी व सदस्य, वितरित किये गए मनोनयन-पत्र

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: समाजवादी पार्टी से संबद्ध अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शफकत खान एडवोकेट के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात 30 नए पदाधिकारियों व सदस्यों को जिला स्तरीय कार्यकारिणी में शामिल किया है। समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शफकत खान ने जनपद में संगठनात्मक विस्तार करते हुए 30 नए पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा की है। Kairana News

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पदाधिकारियों व सदस्यों को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल तथा समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव एडवोकेट के अनुमोदन के पश्चात किया गया है। शफकत खान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों को नियुक्ति-पत्र वितरित किये गए। वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठां के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मनोनीत पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनपद में पार्टी का जनाधार और सुदृढ़ होगा। नए पदाधिकारी बनाए जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दिए जाने का सिलसिला जारी हैं। इस दौरान मुख़्तार हुसैन, अफसर अली, शहजाद मलिक, रिजवान अली, साजिद अली, रिजवान चौधरी, मजहर हसन, बृजमोहन शर्मा आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– चिकित्सकों की टीम ने की पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच

About The Author

Related Posts