अंबेडकर जयंती पर डीजे एवं बैंड बाजे को किया गया प्रतिबंधित

Published On

बुलन्दशहर/शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में बैंड बाजे व डीजे संचालकों की एक बैठक कोतवाली में आयोजित की गई और कहा कि बिना परमिशन के डीजे व बैंड न बजाये और यदि किसी के पास परमिशन है तो वह एक लाउडस्पीकर धीमी आवाज में बजा सकते है वही डीजे एवं बैंड बाजे वालों को रेड कार्ड वार्निंग पत्र जारी किए गए है जिसमें कहा गया है कि शासन के आदेशों को का पालन करते हुए जिला मजिस्ट्रेट की गाइडलाइन के अनुसार अंबेडकर जयंती पर डीजे और बैंड बाजों पर प्रतिबंधित किया गया है यदि बिना परमिशन के किसी डीजे संचालक व बैंड वाले ने नियमों का उल्लंघन किया तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts