बेमौसम बरसात में फसलों के हुए नुकसान का जायजा करने ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे डीएम

Published On

बुलन्दशहर। (सच कहूँ न्यूज) जनपद में बारिश के होने से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने तहसील शिकारपुर के गांव गंगागढ़ एवं कनेनी में गेंहू, सरसो की फसलों के नुकसान का जायजा लिया। क्षेत्र में अधिक बारिश न होने से गेंहू एवं सरसों की फसलों में ज्यादा नुकसान प्रकाश में नहीं आया। इस मौके पर ग्रामीणों से भी वार्ता करते हुए फसलों में हुई क्षति के बारे में जानकारी हासिल की गई।

यह भी पढ़ें:– फाइनेंस कंपनी की दबंगई से परेशान किसान ने की खुदकुशी

बताया गया कि जिन फसलों में पानी दिया गया था उनमें बारिश होने से कुछ नुकसान हुआ है। ग्रामीणों से स्कूल में अध्यापकों के समय से आने, राशन वितरण सही प्रकार से होने, गौशाला, विद्युत आपूर्ति, पेंशन आदि के बारे में जानकारी ली गई, सभी के द्वारा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिलने के बारे में बताया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts