मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 14.32 ग्राम बरामद

Published On

कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हरियाणवी युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 14.32 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है।

बुधवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पुलिस ने 14.32 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद होने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता राजखान निवासी खेड़ा मार्किट, वार्ड संख्या-08 लाडवा कुरुक्षेत्र हरियाणा बताया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है।

About The Author

Related Posts