Kairana Electricity News: पोल शिफ्टिंग के चलते पांच घंटे बाधित रहेगी कई बिजलीघरों की आपूर्ति

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Bijli News: कांधला में हाई वोल्टेज लाइन पोल शिफ्टिंग के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डून्डुखेड़ा, डुढार व आल्दी की आपूर्ति शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उक्त आश्य की जानकारी एसडीओ तृतीय अमित कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कांधला-कैराना मार्ग पर स्थित कैनाल के संकरे पुल के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। कैनाल पर स्थित 33 केवी के पोल पुल के पुनर्निर्माण में बाधक बन रहे है, जिनके शिफ्टिंग किये जाने का कार्य किया जाएगा। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कांधला देहात, गंगेरू व नाला की आपूर्ति भी बंद रहेगी। Kairana Electricity News

यह भी पढ़ें:– Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार

About The Author

Related Posts