12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी धरा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 12 बोर के अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार मंगलवार को अवैध हथियार बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 12 बोर के एक अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता सलमान निवासी ग्राम हाजीपुर दुग्गडा थाना कांधला बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:– भिवानी में गिरी मकान की छत, सास-बहु और बच्चा घायल

About The Author

Related Posts