AIIMS Recruitments: युवाओं के लिए एम्स में नौकरी का सुअवसर, जल्दी करें आवेदन

Published On

नई दिल्ली। चिकित्सा और अनुसंधान क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने परियोजना आधारित दो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार संस्थान में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (गैर-चिकित्सकीय) तथा प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। AIIMS Recruitments

संस्थान की ओर से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। उम्मीदवार ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है, इसलिए योग्य अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जीवन विज्ञान अथवा जैव-चिकित्सा विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त जीवन विज्ञान में स्नातक डिग्री के साथ न्यूनतम तीन वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र होंगे। निर्धारित पदों के अनुसार अन्य आवश्यक योग्यता और अनुभव भी अनिवार्य होंगे। AIIMS Recruitments

आयु सीमा की दृष्टि से अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित

आयु सीमा की दृष्टि से अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 8 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार प्रतिमाह लगभग 28,000 से 56,000 रुपये तक का मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित अधिसूचना देखनी होगी। अधिसूचना में दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से अपना बायोडाटा निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-मेल के जरिए भेजना होगा। AIIMS Recruitments

About The Author

Related Posts