दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर फिर जुटे किसान, जानें क्या है मामला

Published On

नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज ) देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर पर एक बार फिर से किसान जुटने लगे है। बताया जरहा है कि बॉर्डर पर किसानों की पंचायत हो रही है। आपको बता दें कि इस पंचायत में एमएसपी पर गारंटी, आंदोलन के दौरान मृत किसानों को मुआवजा व परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। गौरतलब हैं किसानों के आंदोलन को खत्म हुए आज एक वर्ष हो गया है।

आज की बड़ी खबर

वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को यहां बताया कि गुप्ता के इस्तीफे को पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने स्वीकार कर लिया है और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

गत चार दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर हुए चुनाव में 15 साल से सत्तारूढ भाजपा 103 सीटों के साथ बहुमत से दूर रह गयी जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 135 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रही। श्रीनगर में आग की चपेट में आकर दो घर हुए राख श्रीनगर के बाटामलू इलाके में रविवार की सुबह दो घरों में लगी आग की चपेट में आकर सब कुछ स्वाह हो गया।

अग्निशमन एवं आपातसेवा अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर के लक्ष्मणपुर दांदेरखान इलाके में स्थित एक घर में देर रात तीन बजे के आसपास आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने इतना वीभत्स रूप ले लिया कि पास के एक मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और यह भीषण आग आस पास के और मकानों को भी अपनी चपेट में ले इससे पहले ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन वह दो मकानों को राख में बदलने से नहीं रोक पायीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts