महाविद्यालय में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, एसी व कंप्यूटर समेत कई उपकरण जले

कॉलेज परीक्षा कक्ष में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परीक्षा विभाग के एक कक्ष में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण एयर कंडीशनर(एसी) में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। थोड़ी देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कमरे में रखा सामान जलने लगा। आग की घटना से महाविद्यालय स्टाफ में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर कमरे का एसी, एलईडी, सीसीटीवी कैमरों का एनवीआर, कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर और फर्नीचर समेत अन्य उपकरण जल गए।

वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. हंसराज पंवार ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी, जिस पर दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग लगने से कुछ समय पहले ही प्रथम पाली के परीक्षार्थी परीक्षा देकर कक्ष से बाहर निकले थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आग लगने के सम्बन्ध में लिखित पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।

Kairana

About The Author

Related Posts