जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। शुक्रवार को कैराना क्षेत्र में जुमे की नमाज के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। कस्बेे की जामा मस्जिद समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिसबल तैनात रहा। Kairana News

इस दौरान आसपास की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। नमाज से पूर्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस व पीएसी बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगो से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं, पुलिस-प्रशासन की सजगता के चलते जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान एसएसआई संदीप कालखंडे, कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार आदि पुलिस बल के साथ में तैनात रहें। Kairana News

यह भी पढ़ें:– राजस्थान सड़क हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि

About The Author

Related Posts