Ghaziabad Fire: रिहायशी मकान में भीषण आग, दमकल कर्मियों ने बचाई 9 जिंदगियां

मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गाजियाबाद (एजेंसी)। Ghaziabad News: गाजियाबाद कमिश्नरेट क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित नीति खंड-2 में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना 5 मई को करीब 1:30 बजे फायर स्टेशन वैशाली को 112 सिस्टम के माध्यम से मिली। 

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली अपनी टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। जब दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो प्लॉट नंबर-495, नीति खंड-2 के भूतल पर आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की तीव्रता को देखते हुए तुरंत होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वैशाली फायर स्टेशन से 22,000 लीटर और 14,000 लीटर क्षमता वाले दो वाटर बाउजर तथा साहिबाबाद से एक अतिरिक्त फायर टेंडर भी मौके पर बुलाया गया। आग के बीच मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था। दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद कुल 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए लोगों में छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इनमें 3 वर्षीय सनी, 7 वर्षीय कार्वीक, 11 वर्षीय गुन्नू, 39 वर्षीय पूजा गुप्ता, 37 वर्षीय नेहा गुप्ता, 42 वर्षीय सीमा, 75 वर्षीय जेपी गुप्ता, 75 वर्षीय प्रभा गुप्ता और 45 वर्षीय शरद शामिल हैं। आग के दौरान मकान में रखे 2 छोटे और 1 बड़ा गैस सिलेंडर फटने से स्थिति और भयावह हो गई थी।

इसके बावजूद दमकल विभाग की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया और आसपास के घरों को भी सुरक्षित बचा लिया। मौके पर खड़ी 5 मोटरसाइकिल और 3 साइकिलों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

Ad Ad

Related Posts