गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

Published On

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर के निधन पर जताया दुख

गोवा (एजेंसी)। गोवा के सीएम और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। कैंसर से गंभीर तौर पर जूझने के बावजूद वह बीते कई महीनों से सीएम के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे थे। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी परेशानी बढ़ गई थी। इसके बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत सुधारने की कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति लगातार गिरती गई। उनके निधन पर देश गम में डूब गया है। राजनीति, सिनेमा, खेल और कला जगत से जुड़ी हस्तियों ने गहरा दुख जताया है।

गोवा के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर सियासत में सादगी की जीती-जागती मिसाल थे। सोमवार को सुबह 11 बजे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। राहुल ने लिखा, ‘गोवा के सीएम के निधन से बेहद दुखी हूं। वह बीते एक साल से बीमारी से पूरी जीवटता के साथ संघर्ष कर रहे थे। पार्टी लाइन से ऊपर वह सम्मानित नेता थे और गोवा के सबसे अच्छे लोगों में से थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts