सरकार का संकल्प, समृद्ध बने गांव: वीके सिंह

Published On

केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ वीके सिंह ने की सांसद आदर्श गांव शरीफाबाद राजपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लोनी अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम शरीफाबाद राजपुर में समीक्षा बैठक कर आदर्श गांव के विकास का हाल जाना। समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ वीके सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि वह गांव को समृद्ध बनाये, सुसज्जित बनाये और सुविधाओं से परिपूर्ण करे और इसी उद्देश्य के साथ भाजपा की सरकार काम भी कर रही है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी सुना। ताकि उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा सके।

यह भी पढ़ें:– इंफ्लुएंजा वायरस पर केंद्र सरकार सख्त, सभी राज्यों को लिखा पत्र

बैठक के माध्यम से केंद्रीय मंत्री एवं सांसद वीके सिंह ने आदर्श ग्राम के विकासात्मक कार्यो की समीक्षा की और आगामी होने वाले विकास कार्यो के बारे में क्षेत्रवासियों को विस्तार से बताया। बैठक में समस्त ग्रामवासियों के अलावा सम्बंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts