बी.आई.टी में छात्रों के लिए भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन

Published On

मीरापुर। (कोमल प्रजापति)भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर छात्र एवम छात्राओं ने अपने सीनियर्स को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया साथ ही अपने सीनियर्स के स्वागत के लिए डांस, सांग्स, स्पीच, जैसे कुछ शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

बी.आई.टी में आयोजित फेयरवेल पार्टी में मिस्टर फेयरवेल प्रज्ज्वल एम.सी.ए फाइनल ईयर, मिस फेयरवेल काजल जी.एन.एम तृतीय वर्ष, मिस्टर फोटोजेनिक छात्र सागर, मिस फोटोजेनिक रीना ऐ.एन.एम सेकंड ईयर रहे। मनमोहक दृश्य को देखकर छात्र भावुक हो गए और अपने जूनियर्स को गले लगाकर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने अनुभवों के साथ-साथ अपने हर विषयों के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Mirapur
Mirapur

छात्रों ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन के बिना इस मंजिल पर पहुँचना बहुत कठिन था। संस्थान के निदेशक डॉ लोकेश बंसल, सह निदेशक डॉ पुष्पनील वर्मा, एम0सी0ए0 के विभागाध्यक्ष डॉ अजय सिंह, इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष निकुल चौधरी, नरसिंग की प्राचार्या डॉ विजया, आदि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना दी। नरसिंग की कॉर्डिनेटर उर्वशी राजपूत, एमबीए के विभागाध्यक्ष गौरव राजपूत, ने सफल आयोजन के लिए समस्त छात्रों को बधाई दी।

About The Author

Related Posts