केबल बॉक्स फटने से गुल रही आधे नगर की बिजली

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: देवीमन्दिर तालाब आर्यपुरी में स्थित 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र पर रखे 10एमवीए के ट्रांसफॉर्मर का केबल बॉक्स फटने से चार घण्टे तक कस्बे के कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

नगर में सुचारू ढंग से बिजली सप्लाई हेतु कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी देवीमन्दिर तालाब में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 10एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर रखे गए है। शनिवार प्रातः करीब आठ बजे यहां रखे एक ट्रांसफॉर्मर का केबल बॉक्स अचानक फट गया, जिसके चलते ट्रिपिंग हो गई और लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। केबल बॉक्स फटने से तीन फीडरों से पानीपत मार्ग, मोहल्ला आलकलां, अफगानान, इमामगेट समेत करीब आधे कस्बे में होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। Kairana News

विद्युतकर्मियों को केबल बॉक्स को दुरुस्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब 12 बजे के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। कड़ी सर्दी और बारिश के मौसम में नगर के उपभोक्ताओं को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति से वंचित रहना पड़ा। वहीं, विद्युत उपकेंद्र प्रभारी अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि केबल बॉक्स ठीक करने में करीब चार घंटे का समय लग गया। दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। Kairana News

यह भी पढ़ें:– नोटिस निस्तारण को निर्वाचन अफसरों के सामने पहुंच रहे मतदाता

About The Author

Related Posts