तीतरवाड़ा से हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। पांच हजार रुपये की रंगदारी न देने पर ढाबा संचालक को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी कैराना कोतवाली (Kairana Kotwali) का हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया गया है। शुक्रवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी (Police) ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम मुबारिक उर्फ लाला पुत्र मकसूद उर्फ मकसूदा निवासी ग्राम तितरवाडा बताया। आरोपी पर गांव के ही एक ढाबा संचालक से पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगने तथा न देने पर चाकू से हमला करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गिरफ्तार आरोपी मुबारिक उर्फ लाला एवं उसके भाई रिजवान व दो अज्ञात के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। रिजवान को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी मुबारिक उर्फ लाला का चालान कर दिया है। आरोपी कैराना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया गया है।

यह भी पढ़ें:– किन्नर बनकर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के चोरी किए 75 हज़ार

About The Author

Related Posts