दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये रहने पर गर्मी से राहत की उम्मीद: मौसम विभाग

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर भारत में तेज गर्मी के बीच आसमान में बादल छाये रहने के कारण दिल्ली-एनसीआर को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (Meteorological Department) (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि देश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार ट्वीट में कहा, ‘अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में और अगले दो दिनों में गुजरात, विदर्भ, झारखंड में लू चलने का अनुमान (Meteorological Department) जताया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts