‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे से उप्र में जुड़ीं असंख्य लड़कियां : प्रियंका

Published On

नयी दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लाखों लड़कियां ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं ‘ नारे से जुड़ रही हैं और अब वे अन्याय सहन नहीं करेंगी तथा अपने हक के लिए लड़ेंगी। उन्होंने रविवार को कहा कि झांसी में इस अभियान के तहत आयोजित मैराथन में 10,000 से अधिक लड़कियां शामिल हुई हैं जिससे साबित होता है कि प्रदेश की लड़कियां इस नारे से जुड़ रही हैं और खुद को समर्थ महसूस कर रही हैं।

श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया ”बिना सरकारी बसें लगाए, बिना सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में 10,000 से अधिक लड़कियां ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर एक लड़की इस नारे के साथ जुड़ाव महसूस कर रही है।” उन्होंने लखनऊ में इस तरह का आयोजन नहीं होने देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और कहा ”योगी आदित्यनाथ जी लड़कियों की उड़ान और आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि उन्होंने लखनऊ में मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी। लेकिन लड़कियां सहेंगी नहीं। लड़कियां लड़ेंगी।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts