भाकियू जल्द करेगी वेव बिल्डर का मुकम्मल इलाज: जयकुमार मलिक 

Published On

वेब सिटी बिल्डर से पीड़ित किसानों की मीटिंग में उठा भू-माफिया व मुआवजे  का मुद्दा, दी महापंचायत की चेतावनी

  • तीन दिन में कोई वार्ता  नहीं हुई तो होगी महापंचायत: बिजेंद्र सिंह
  • अब बिल्डर से पीड़ित सभी किसान अपनी -अपनी जमीनों पर ट्रैक्टर चलाकर दर्ज करेंगे विरोध: मलिक

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) और किसान संघर्ष समिति की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक कलश मैरिज होम में आयोजित हुई। बैठक का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने किया। बैठक में फरवरी में होने वाली पंचायत और किसानों के भूमि मुआवजे को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई। किसानों ने गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीडीए ) और वेब सिटी पर आरोप लगाया कि 11 जनवरी की  पंचायत के बाद भी बिल्डर द्धारा किसानों की कोई सुनवाई नहीं की गई। और ना ही कोई वार्ता के लिए सम्पर्क किया गया। कहा कि हाईटेक सिटी  (वेव सिटी ) बिल्डर हठधर्मी पर उतर  आया है।  Ghaziabad News

भाकियू जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह  ने सख्त चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में  बिल्डर और  किसानों के बीच  कोई पॉजिटिव वार्ता  नहीं होती तो महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा अब किसान को परेशान करने वाली कंपनियों का पूर्ण इलाज किया जायेगा। जिसमें  पहली शुरुआत गाजियाबाद के  वेव बिल्डर से पीड़ित सभी किसान अपनी -अपनी जमीनों पर ट्रैक्टर चलाकर विरोध दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि  भाकियू वेव बिल्डर का पहले मुकम्मल इलाज करेगी। उसके बाद अन्य कंपनियों के इलाज के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी। अगर तीन दिन में बिल्डर और किसानों की वार्ता नहीं होती तो जल्द ही एक बैठक कर बिल्डर के खिलाफ  महापंचायत की तारीख का एलान करेंगे।

किसानों की लड़ाई  2014 के समझौते और भूमिहीन किसानों के हक की है :अनुज

पीड़ित किसान अनुज चौधरी ने कहा कि किसानों की लड़ाई  2014 के समझौते और भूमिहीन किसानों के हक  की है। उन्होंने बताया कि वेब सिटी ने किसानों की जमीनों पर  जबरदस्ती कब्जा कर रोड और प्लॉट विकसित किए , जबकि मुआवजा नहीं दिया गया। अमित चौधरी ने कहा कि उनके पास  सभी दस्तावेज और डीपीआर मौजूद हैं, जिनमें स्पष्ट है कि कंपनियों ने रोड और गोल चक्कर बदलकर निजी हित साधे। Ghaziabad News

वेव बिल्डर किसानों की जमीनें जबरन छीन रहा: रूपम यादव

किसान संगठनों  की संयुक्त बैठक में अन्य किसानों और समिति के सदस्यों ने भी अपनी पीड़ा साझा की। पीड़ित किसान रूपम यादव ने कहा कि उनकी जमीनें वेव सिटी बिल्डर के द्वारा  जबरन छीनी जा रही हैं और दबंगई दिखते हुए किसानों को  कानूनी कार्रवाई का डर भी दिखाया जा रहा है। सभी उपस्थित किसानों ने  क्षेत्र को एकजुट होकर भू-माफिया और कंपनी के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य  सतीश त्यागी, गुड्डू मुखिया, राजवीर चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी , कोमल चौधरी, राजा चौधरी, गजेंद्र फौजी, अमन प्रधान, मनोज, आनंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, आनंद चौधरी, प्रमोद चौधरी,नवतेज चौधरी  और क्षेत्र की समस्त किसान समिति मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:– सेवा का महाकुंभ: मरीजों ने लीवर व हेपेटाइटिस जांच शिविर का उठाया लाभ 

About The Author

Related Posts