जानें, राजधानी में 45 प्लस लोगों को एक महीने में कैसे लगेगी वैक्सीन, केजरीवाल की जुबानी

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश भर में कोरोना सक्रिय मामले लगातार घट रहे हैं। वहीं टीकाकरण का अभियान भी देश भर में जोरो-शोरो से चल रहा है। उधर राजधानी दिल्ली में वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर केन्द्र सरकार की ओर से लगतार वैक्सीन मिलती रही तो 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को एक महीने में वैक्सीन लग जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की अपील करेंगे। अब लोगों को पोलिंग सेंटर पर वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी, ताकि लोगों को टीका लगवाने में कोई परेशानी न हो।

कैसे चलेगा टीका अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वार्ड के अंदर शुरू में ये शुरू किया जाएगा। हर सप्ताह 70 वार्ड में ये मिशन चलेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, लगभग 4 सप्ताह में ये अभियान शुरू हो जाएगा। बूथ लेवर आॅफिसर अब लोगों के घर जाएंगे, 45 प्लस वालों के बारे में पूछेंगे और टीका लगवाएंगे। अगर किसी को वक्सीन नहीं लगी तो आॅफिसर उन्हें स्लॉट देकर आएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में अभी तक कुल 57 लाख वैक्सीन की डोज ही लग पाई हैं। वैक्सीन की कमी होने की वजह से 18 से 44 साल वाले लोगों के टीकाकरण पर ब्रेक लगा है। अब दिल्ली सरकार 45 प्लस वाले लोगों पर फोकस कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts