पलायन को पीछे छोड़ विकास की राह पर बढ़ रहा कैराना: राणा

कैराना में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana News: सोमवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित अंबा मैरिज होम में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज कैराना पलायन के दर्द को पीछे छोड़कर विकास की राह पर बढ़ चला है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कैराना के अंदर दोपहर के समय गोलियों की आवाजें आया करती थी, व्यापारियों के रोने और चिल्लाने की आवाजें आया करती थी। परन्तु, उस वक्त भी विश्वास की एक आवाज आती थी कि चाहे कितना भी जुर्म कर लो, लेकिन यहां का व्यापारी सीना तानकर खड़ा रहेगा।

मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश के साथ-साथ आपका जिला भी तरक्की के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है। सात-सात नेशनल हाइवे जनपद शामली से होकर गुजर रहे है। बड़े-बड़े ओवरब्रिज, मेडिकल कॉलेज, रोजगार, बिजलीघर आदि विकास के रूप में शामली की पहचान बन रहे है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को विकास की इस रफ्तार को अपना योगदान देकर तेज करने का आह्वान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से बंगाल में अपनी सरकार बनाई है। वह कैराना की धरती से बंगाल के लोगो को अभिनंदन करते है। उन्होंने राष्ट्र व सनातन को मजबूत करने वाली सरकार के लिए कई पीढ़ियों को बलिदान कर दिया।

वहां बहन-बेटियों ने तमाम अत्याचार सहे, लेकिन आज विकास व सुरक्षा के सपनों को पूरा करने वाली सरकार बनाई। उन्होंने पूर्व की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर शाब्दिक प्रहार किए। कहा कि टीएमसी सरकार में तुष्टिकरण अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच गया था। सीमापार से अवैध घुसपैठ जारी थी। दूसरे देशों से लगती सीमाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार केंद्र को जमीन देने के लिए तैयार नही थी। बंगाल की जनता ने मन बनाया कि विकासशील सरकार चाहिए और बना डाली। भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर-प्रदेश में भी लगातार तीसरी बार विकासशील सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष-2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जीजान से जुट जाने का आह्वान किया।

सुरेश राणा ने सरकार की पारदर्शिता और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद शामली से 942 सिपाही भर्ती हुए है, लेकिन किसी एक भी युवा से भर्ती के नाम पर 900 पैसे तक नही लिए गए। जाति-धर्म के भेदभाव के बिना ईमानदारी से युवाओं का चयन हुआ है। उन्होंने आपसी सौहार्द और विकास की नीति को कायम रखने का संकल्प दिलाते हुए नामित सभासदों को शुभकामनाएं ज्ञापित की।

सभासदों को एसडीएम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

कैराना नगरपालिका परिषद के लिए उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत किए गए पांच सभासदों को सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपजिलाधिकारी शिवाजी यादव ने उन्हें शपथ दिलाई। प्रदेश सरकार ने आलोक चौहान एडवोकेट, श्रीपाल कश्यप, संजीव जैन, रोहताश सैनी और धर्मवीर वाल्मिकी को सभासद पद के लिए नामित किया था।

समारोह में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, रमेश गौड कश्यप, प्रमोद सैनी अट्टा, शामली जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, शामली नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, ईओ समीर कुमार कश्यप आदि का पटका पहनाकर और बुके भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगराध्यक्ष अतुल मित्तल, शक्ति सिंघल एडवोकेट, शगुन मित्तल एडवोकेट, वरुण सिंघल, व्यापारी नेता प्रदीप गोयल, अनिल गुप्ता व पूरनचंद जाटव आदि उपस्थित रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts