दाती महाराज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Published On

आरोपी दाती के देश छोड़कर भाग जाने की आशंका के बीच सभी एयरपोर्ट को नोटिस के जरिए अलर्ट किया

नई दिल्ली। दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती मदन के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले की फाइल मंगलवार रात दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। आरोपी दाती के देश छोड़कर भाग जाने की आशंका के बीच लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। सभी एयरपोर्ट को नोटिस के जरिए अलर्ट किया गया है। इस बीच, आरोपी दाती बुधवार को राजस्थान के पाली जिले के आलावास स्थित श्रीआश्वासन बाल ग्राम में दिनभर साधकों व मीडियाकर्मियों से मिलता रहा।

दाती ने दोहराया कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया जा रहा। क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा कि जल्द ही नोटिस देकर दाती व अन्य आरोपियों को बुलाया जाएगा। यदि वे पूछताछ के लिए पेश नहीं होते हैं तो उनकी धरपकड़ की जाएगी। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम ने एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए पहले दिल्ली के आसोला स्थित शनिधाम में जाकर तफ्तीश करेगी और राजस्थान के पाली जिले में सोजत के पास आलावास स्थित गुरुकुल में घटनास्थल का मुआयना करेगी।

About The Author

Related Posts