मां शाकुम्बरी विवि का नाम अब होगा माता शाकम्भरी राज्य विश्वविद्यालय

Published On

सहारनपुर। (सच कहूँ न्यूज) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुवांरका स्थित मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय का नाम अब परिवर्तित होकर माता शाकम्भरी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर होगा। अंतरराष्ट्रीय योग गुरू स्वामी भारत भूषण ने रविवार को बताया कि पूर्व के नाम को लेकर अनेक विद्वानों, प्राचार्यों और शिक्षाविदों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मांग की थी कि सहारनपुर विश्वविद्यालय का यह नाम व्याकरण और धार्मिक संदर्भों के अनुसार बिलकुल भी ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें:– मां ही निकली मासूम की हत्यारिन, जेल भेजी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा डा. सुधीर महादेव बोबड़े ने नाम परिवर्तन का सुझाव देने के लिए योगाचार्य भारत भूषण की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति में डा. विजेंद्र पाल शर्मा और पुवांरका स्थित राजकीय डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. विपिन गिरि शामिल थे। इस समिति ने गहन विचार विमर्श के बाद उच्च शिक्षा विभाग को माता शाकम्भरी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर नाम सुझाया है। सहारनपुर की शिवालिक पर्वतमाला की गोद में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ के प्रवेश द्वार पर भी मां शाकम्भरी नाम अंकित है। परिणामत: शाकम्भरी शब्द ही सर्वथा उचित है। मां शब्द के बजाए माता शब्द को भी जोड़ा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts