कण्डेला गांव के प्रधानपति सोनू चौहान को पितृ शोक

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: गांव कण्डेला के प्रधानपति सोनू चौहान के पिता महेंद्र सिंह का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से गांव व क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला के प्रधानपति सोनू चौहान के पिता महेंद्र सिंह का विगत सोमवार को निधन हो गया। वह करीब 57 वर्ष के थे। विगत रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पानीपत चिकित्सक के पास ले गए थे। Kairana News

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें घर भेज दिया। सोमवार को प्रातः करीब आठ बजे उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र सोनू चौहान ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। बताया गया है कि वर्ष-2021 में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान वह कोविड व ब्लैक फंगस से पीड़ित हो गए थे। उसके बाद उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता रहा। Kairana News

यह भी पढ़ें:– नशा तस्कर ने पुलिस पर फावड़े और गंडासे से किया हमला, जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर

About The Author

Related Posts