Yogi Adityanath: प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक: सीएम योगी

Published On

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मान

लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। CM Yogi Adityanath: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिभाग किया और वन संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया। Lucknow News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “धरती हमारी माता है और हम सब उसके पुत्र हैं”,‘माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्याः। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। Lucknow News

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में एक नदी के पुनरुद्धार का संकल्प लिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नदियों और वनों का संरक्षण एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और इससे पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिलती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में वन आधारित उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा दिया गया है, जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़े हैं बल्कि स्थानीय संसाधनों का सतत उपयोग भी सुनिश्चित हुआ है।

वन संरक्षण मानव सभ्यता,जीव-जंतुओं और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण:सीएम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “वन हैं तो बाघ हैं”, यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण का मूल आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन संरक्षण केवल मानव सभ्यता के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त जीव-जंतुओं और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया और वन संरक्षण, जैव विविधता तथा सतत विकास के विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस आयोजन ने वन संपदा के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। Lucknow News

यह भी पढ़ें:– World Sparrow Day: नौकरी छोड़ कर पूनम ओला ने बनाया गौरैया बचाने की मुहिम को जीवन का लक्ष्य

About The Author

Related Posts