बुलंदशहर से कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार

Published On

बुलंदशहर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की अगौता थाना पुलिस ने चंडीगढ़ और हरियाणा प्रांत से शराब की तस्करी कर उसे बेचने के आरोप में एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि अगौता थाना प्रभारी राजीव कुमार सक्सेना ने सूचना के आधार पर कल देर रात ग्राम सैंगली की जंगल से सगली निवासी विक्रांत को चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 19 बोतल के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि विक्रांत की निशानदेही पर पास के ही एक गन्ने के खेत से से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 10 पेटी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत कई लाख रुपए आंकी गई है।

क्या है मामला

उन्होंने बताया कि विक्रांत शराब की तस्करी में काफी लंबे समय से लिप्त है। वह चंडीगढ़ और हरियाणा से शराब की तस्करी करके यहां लाता है और ऊचे दाम पर यहां शराब बेचता है। विक्रांत के खिलाफ कई थानों में आबकारी अधिनियम के तहत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शराब की बोतलों का जब्त कर लिया और विक्रांत को जेल भेज दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts