Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल की जमानत पर मनीष सिसोदिया ने कह दी ये बड़ी बात

Published On

Arvind Kejriwal Bail: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को मिली जमानत को सत्य की जीत करार देते हुए कहा है कि झुकते हैं तानाशाह, लड़ने वाला चाहिए। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘झूठ और साजिÞशों के खिलाफ लड़ाई में आज पुन: सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा, ‘एक बार पुन: नमन करता हूं बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुकाबले मजबूत कर दिया था।

आप के नेता संजय सिंह ने कहा, ‘लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी। झुकते हैं तानाशाह लड़ने वाला चाहिए। मोदी की अत्याचारी हुकूमत अरविंद केजरीवाल के हौसलों को नहीं तोड़ पाई। उन्होंने कहा ‘जेल के ताले टूट गये अरविंद केजरीवाल छूट गये। झूठ का पहाड़ गिर रहा है ईडी, सीबीआई और भाजपा के झूठे केस का पर्दाफाश हो चुका है। सत्यमेव जयते! दिल्ली सरकार के केबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा, ासत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। सर्वोच्च न्यायलय का बहुत बहुत शुक्रिया। सत्यमेव जयते। जेल के ताले टूट गये, अरविंद केजरीवाल छूट गये। इंकलाब जिंदाबाद। आप के महासचिव संदीप पाठक ने कहा ‘सत्यमेव जयते! सत्य परेशान हो सकता है, मगर पराजित नहीं। सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद! उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को आज जमानत दे दी।

About The Author

Related Posts