मारपीट करके विवाहिता का गर्भ गिराया, पांच गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मारपीट करके विवाहिता का गर्भ गिराने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को चालान करके करके जेल भेज दिया है। Kairana News

सोमवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम व पता सबीला, सहरीन, तजरीन, सलमा उर्फ सितारा व साबिस्ता निवासीगण ग्राम इस्सोपुर खुरगान बताए गए है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान करके उन्हें जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए आरोपियों के विरुद्ध गांव के ही तालिम ने विगत 21 मार्च को अपने पुत्र व पत्नी के साथ मारपीट करने तथा मारपीट के कारण पत्नी का गर्भपात होने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत

 

About The Author

Related Posts