स्वजन सांत्वना देने पहुंचे राज्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक

Published On

सैन्य सम्मान साथ कल होगा पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार

भोपा (सच कहूँ न्यूज)। नॉर्थ सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसे में बलिदान हुए युसूफपुर के लोकेश सहरावत के घर पर परिजनों को सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी है। राज्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक समेत अनेक लोगों ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए बलिदानी के परिवार को सांत्वना दी। वही, गांव में ही आज सैन्य सम्मान साथ बलिदानी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी किसान चौधरी उदयवीर सिंह के एकलौता बेटे 27 वर्षीय लोकेश सहरावत की सिक्किम में सड़क हादसे में बलिदान होने की सूचना जैसे ही बीते शुक्रवार की देर रात्रि में गांव पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल स्वजन को सांत्वना देने वाले लोगों का गांव में पहुंचना शुरू हो गया। शनिवार की सुबह राज्य मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व विधायक चंदन सिंह चौहान गांव में पहुंचे तथा घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए बलिदानी के स्वजन को सांत्वना दी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष डॉ. वीरपाल सहरावत, जोगेन्द्र वर्मा, रामकुमार शर्मा, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, बाबा ओमबीर सिंह, धर्मपाल राठी, सुधीश फौजी, विनोद गुर्जर आदि ने बलिदानी के पिता उदयवीर सहरावत, माता कुसुम, पत्नी तनु व शादीशुदा बहन रश्मि का ढ़ाढ़स बंधाया।

बलिदानी लोकेश वालीबाल के खिलाड़ी थे, स्पोर्टस माध्यम से 2013 में मध्यप्रदेश के जबलपुर में सैनिक के पद पर उनकी भर्ती हुई थी, वह 25 ग्रेनेडियर में भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में नार्थ सिक्किम में हुई थी। एक माह की छुट्टी बिताने के बाद बीते 9 दिसम्बर को वह ड्यूटी पर गए थे। बीते गुरुवार की शाम को स्वजन ने लोकेश सहरावत से फोन पर आखरी बार बात की थी। बलिदानी लोकेश सहरावत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रविवार की सुबह भोपा -मोरना मार्ग पर युसुफपुर गांव के मुख्य चौराहे के निकट किया सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। पैतृक कृषि भूमि में अन्तिम संस्कार की तैयारियों को लेकर सुबह सवेरे ग्रामीणों ने खेत के आस-पास साफ सफाई की। तहसीलदार जानसठ संजय सिंह, बीडीओ राम आशीष, एडीओ चन्द्र प्रकाश शर्मा ने गांव में मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चलाते हुए रास्तों से गन्दगी को साफ कराया।

भोपा क्षेत्र के युसुफपुर में बलिदानी लोकेश सहरावत के स्वजन को सांत्वना देते राज्य मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल
बलिदानी लोकेश सहरावत

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts