मेयर ने त्रिपड़ी में एल एंड टी द्वारा चल रहे कार्यों की जांच की

Published On

नहरी पानी पाइपलाइन और सड़कों के प्रोजेक्ट की प्रगति का लिया जायजा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Patiala News: सोमवार को मेयर कुंदन गोगिया ने त्रिपड़ी में एल एंड टी कंपनी द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नई सड़कों के निर्माण, मरम्मत और पानी सप्लाई प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर प्रोजेक्ट गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को सुविधाजनक बुनियादी सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में विकास कार्यों पर समझौता नहीं किया जाएगा और नागरिकों के टैक्स का हर पैसा उनके हित में खर्च होगा। मेयर गोगिया ने बताया कि त्रिपड़ी क्षेत्र में नहरी पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम नगर निगम की देखरेख में किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां काम धीमा है, वहां तुरंत कार्रवाई की जाए और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। Patiala News

मेयर ने कहा कि इस तरह की समीक्षा बैठकों से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम की कोशिशों से त्रिपड़ी क्षेत्र में नागरिकों को पानी, सड़क और अन्य सुविधाएं जल्द और प्रभावी तरीके से उपलब्ध होंगी।

निरीक्षण दौरे के दौरान त्रिपड़ी और आसपास के बाजारों के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें चिंटू नासरा, सुभाष वलेचा, भूषण कुमार, अशोक चावला, प्रवीण कालड़ा, सुरधीर अहूजा, कृष्ण सिंधी, लवली दवन, परमिंदर कोहली, डॉ. कुलजीत साहनी, लछमन दास अहूजा, जवार वर्मा, यशपाल कालड़ा, दर्शन लाल, सुरेश धवन, बंटी, हंसराज, जतिन अरोड़ा, बंसी लाल और बिहारी लाल शामिल थे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– सर्वेक्षण कार्य हेतु यमुना नदी पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम

About The Author

Related Posts