दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके

Published On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार अपराह्न कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केन्द्र नयी दिल्ली के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में 28.67 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.14 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन में सात किलोमीटर नीचे था। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts