संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोरी छह घंटे में बरामद, राहत

कोतवाली पुलिस की सक्रियता से सकुशल मिली 16 वर्षीय किशोरी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने सक्रियता और तत्परता का परिचय देते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक 16 वर्षीय किशोरी को मात्र छह घंटे में बरामद करके परिजनों को सौंप दिया। किशोरी को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला निवासी आस मोहम्मद की 16 वर्षीय पुत्री इकरा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई, जिसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए नगर की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने पुलिस टीम को साथ लेकर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने इसके लिए परिजनों का भी सहयोग लिया। टीम ने परिजनों के द्वारा बताए गए संभावित ठिकानों पर भी किशोरी की तलाश की।

चौकी प्रभारी व पुलिस टीम ने करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत, अनुभव एवं बेहतर पुलिसिंग का इस्तेमाल करते हुए लापता किशोरी को मात्र छह घंटे में बरामद कर लिया। ततपश्चात, किशोरी को कोतवाली पर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर लाया गया। जहां पर काउंसिलिंग व आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के पश्चात उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी को सकुशल पाकर परिजनों ने भी राहत की सांस ली। कोतवाली पहुंची किशोरी की माँ अरविना व अन्य परिजनों ने एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री व इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी व पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

Kairana

About The Author

Related Posts